बल्दीराय: क्षेत्र पंचायत धनपतगंज की कार्ययोजना बैठक में बड़ा फैसला, 84 सदस्यों की सहमति से ₹5 करोड़ का बजट पास
धनपतगंज में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण कार्ययोजना बैठक गुरुवार 4 बजे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पार्वती सरोज ने की। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने सदन कार्यवाही से पहले प्रस्ताव को पढ़कर सुनाया। क्षेत्र पंचायत के सभी 84 सदस्यों ने प्रस्ताव का स्वागत क