नारायणपुर: नारायणपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देशी पिस्टल व कारतूस सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
नारायणपुर। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना नारायणपुर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकेश उर्फ मुक्खा और गीलू गुर्जर को एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा।