राठ: राठ के नौहाई गांव में पुराने विवाद के चलते दबंग मां-बेटों ने युवक को पीटकर किया घायल, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Jun 28, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव में पुराने विवाद के चलते दबंग मां बेटों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज रविवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।