कोल: AMU में छात्र के पास मिले मैगजीन, कारतूस और नकली नोट रखने वाले की जल्द होगी गिरफ्तारी, SSP ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Apr 9, 2026 अलीगढ़ के AMU में पुलिस द्वारा छात्र के कमरे में दी गई दबिश के दौरान संदिग्ध चीजें मिलने पर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने अब कारतूस मैगजीन और नकली नोट रखने वाले आरोपी छात्र शहबाज की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी नीरज जादौन ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि आरोपी के कमरे से कारतूस मैगजीन व अन्य सामग्री बरामद हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।