झांसी: रक्सा के कसोधन गांव में खेत पर जाकर एक व्यक्ति ने पेड़ से लगाई फांसी, हुई मौत, बेटे की शादी का था ₹3 लाख का कर्ज
Jhansi, Jhansi | Jan 29, 2025 झांसी में बेटे की शादी के बाद पिता ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का दावा है कि शादी की वजह से करीब तीन लाख रुपए का कर्ज हो गया था। इस वजह से वो डिप्रेशन में रहते थे। मंगलवार रात को खाना खाकर वो खेत पर गए और वहां पेड़ पर फंदा बनाकर झूल गए। जब पड़ोसी खेतवाले पहुंचे तो घटना का पता चला। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के कसोधन गांव का है।।