झांसी: आवास विकास और संगम विहार में बंदरों का आतंक, लोग पटाखे चलाकर भगा रहे हैं
Jhansi, Jhansi | Jan 29, 2025 आवास विकास और संगम विहार में बंदरों का आतंक, पटाखे चलाकर भगा रहे लोग आपको बतादे झांसी के महानगर के आवास विकास और संगम विहार कॉलोनी में बंदरों का आतंक है। आए दिन बंदर लोगों के घरों में घुस जाते हैं। इनसे लगभग पांच हजार की आबादी परेशान है।आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले लकी पांडेय ने बताया कि सोमवार को चार बंदर गेट के बाहर उत्पात मचा रहे थे।