झांसी: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने झांसी पहुंचकर महिला जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
Jhansi, Jhansi | Jan 29, 2025 बुधवार समय करीब दोपहर 2 बजे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी महिला जिला अस्पताल के निरीक्षक के लिए झांसी पहुंची। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सभी व्यस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद प्रसुताओं और उनके तीमारदारों से बात की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में सुविधाएं और सफाई व्यवस्था अच्छी है।