रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत गंगा नदी पर बनने वाले प्रस्तावित पुल से शाम्हो दियारा के लोगों के लिए बेगूसराय जिला मुख्यालय तक सीधा सड़क संपर्क स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है परियोजना के तहत शाम्हो के लिए अलग से एप्रोच सड़क और पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है