महसी: सिकन्दरपुर से चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदीप पुत्र सुर्जलाल निवासी बड़ेरिया को कांस्टेबल गजेंद्र पासवान, सूरज गौड़ ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक बोरी गेहूं व एक पंखा का मोटर बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है।