महसी: माधव पुरवा में अज्ञात कारणों से मवेशी सेट में आग लगने से भैंस झुलसी, मौके पर पहुंची राजस्व टीम
हरदी थाना क्षेत्र के माधवपुरवा गांव निवासी निसार के यहां मवेशी सेट में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते उससे पहले मवेशी सेट में बंधी भैंस बुरी तरह झुलस गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया सूचना राजस्व विभाग को दी। लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी