महसी: राजी चौराहा पर BC संचालक के यहां से ₹72,000 ले उड़ी महिला, वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई
हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहा पर राहुल मौर्या जन सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। आरोप है कि 31 अक्टूबर को एक महिला अपने बेटे के साथ पहुंची और ₹5000 निकलवाया। संचालक पैसा देने के बाद अंदर चला गया। इसी दौरान महिला ने कॉपी में रखे ₹72000 लेकर चली गई। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।