महसी: बाबूपुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोवियाहार गांव निवासी जनार्दन गुप्ता सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से बाइक पर सवार होकर बाबूपुरवा गांव जा रहे थे। तभी अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां जनार्दन की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।