धनौरा: मंडी धनौरा रसूलपुर चौकी ने चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी कार और तमंचे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया चालान
बिजनौर जनपद की सीमा से सटी रसूलपुर चौकी पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चांदपुर दिशा से आ रही कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को दौड़ा दिया। जिसे पुलिस ने घेराबंदी का धर दबोचा। गाड़ी में सवार तीन लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए।