खलारी: डकरा स्टेडियम से मॉर्निंग वॉक पर गए व्यक्ति की बाइक चोरी।
खलारी के डकरा स्टेडियम के बाहर से आज डकरा 'ए' टाइप निवासी संतोष महतो की हीरो होंडा पैशन (JH01BG 4469) अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। संतोष महतो रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए स्टेडियम पहुंचे थे और बाइक बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। वापस लौटने पर उनकी बाइक गायब मिली। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों पर कार्रवाई की मांग की है।