जगाधरी: वीर नगर कॉलोनी से 7 वर्षीय बेटी के साथ मां हुई लापता, पति ने पुलिस से की शिकायत
पति संजय ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी व बेटी को घर में छोड़कर कार्य पर गया था। जब दोपहर के समय घर आया तो देखा उसकी पत्नी और बेटी घर से लापता थी। उसने अपने स्तर पर उनकी तलाश की जब कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा, तो लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।