जगाधरी: महिलावाली में भीमराव अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त से की मुलाकात
महिलावाली के सरपंच ने 2 दिन पहले लघु सचिवालय पहुंचकर डिस्पेंसरी के लिए रिजर्व किए गए प्लांट में मूर्ति रखने की शिकायत SDM को दी थी। बता दें कि आज दूसरे पक्ष ने भी जिला उपायुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ये जगह उनके पुरखों को मिली थी, इसलिए वो यहां अंबेडकर भवन बनाना चाहते हैं।