रादौर: रादौर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक हुई शुरू, आढ़ती एसोसिएशन ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
रादौर की मंडी में आज गेहूं की आवक शुरू हो गई है। इसके बाद आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लड्डू बांटकर इसकी खुशी जाहिर की है। इस मौके पर प्रधान शिव कुमार संधाला ने बताया कि मंडी के अंदर दो सरकारी एजेंसियां वेयरहाउस और हैफेड गेहूं की खरीद करेंगी। किसानों व आढ़तियों में खुशी का माहौल है।