जगाधरी: शिवपुरी में एक युवक व उसकी पत्नी ने अपनी मां व भाभी के साथ की मारपीट, मां ने लघु सचिवालय पहुंच SP से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी में दो पक्षों में हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बेटे और बहु ने उसके साथ मारपीट कर तेल डालकर जलाने की कोशिश की। महिला का कहना है कि उसका बेटा उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। पीड़िता ने SP से न्याय की गुहार लगाई है।