जमुई: हरला से यज्ञ भूमि पूजन को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Jamui, Jamui | Apr 1, 2025 यज्ञ भूमि पूजन को लेकर मंगलवार की दोपहर 1 बजे हरला से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। बता दें कि 14 मई को हरला गांव में 9 दिवसीय श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जो 14 मई से 22 मई तक आयोजन किया जाएगा। उसी के उपलक्ष में मंगलवार की दोपहर भूमि पूजन कराया गया। उससे पहले भव्य शोभायात्रा निकाला गया।