जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री रिची पाण्डेय द्वारा मंझौल अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल के प्रभारी से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए मरीजों को आवश्यकता के अनुरूप दवाएं एवं स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
IPRD Bihar
Bihar Health Department
#begusarai
16 views | Begusarai, Bihar | Sep 3, 2026