बांका: विजयनगर मोहल्ले में बकरी चोरी करते एक युवक को ग्रामीण ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Banka, Banka | Apr 16, 2026 शहर के विजयनगर मोहल्ला में गुरुवार की सुबह 8 बजे एक युवक को ग्रामीणों ने बकरी चोरी करते पकड़ लिया।इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर युवक को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा। जानकारी के अनुसार बढ़ौना गांव निवासी सुबोध दास अपने ससुराल विजयनगर आया हुआ था। इस दौरान वह एक घर में घुसकर बकरी चोरी कर रहा था।