मंझनपुर: एसपी ने मंझनपुर में बताया- चरवा इलाके में युवती की मौत मामले में सभी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने गुरुवार को अपने कार्यालय में बताया कि 5 मार्च को एक लड़की की लाश पेड़ से लटकी हुई पाई गई थी।इस मामले में तीन लोगों पर आरोप लगाया गया था।एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका था।एक बाल अपचारी और उसके पिता पर पांच हजार ईनाम घोषित किया गया था।बताया कि बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।