बांधवगढ़: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उमरिया नगर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित
मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद उमरिया द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत उमरिया के विभिन्न वार्डों में अलग अलग गतिविधि कर स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर कार्यशाला का आयोजन कर सोर्स पर पृथकीकृत कितना जरूरी है की जानकारी दी गई।