कांके: रातू रोड में रांची विधायक ने 'विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत किया भ्रमण, समस्याओं से हुए अवगत
Kanke, Ranchi | May 15, 2026 रातू रोड में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रांची विधायक सीपी सिंह ने विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भ्रमण किया और समस्याओं को जाना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क और नाली में कचरा फेंके जाने के कारण हल्की बारिश में भी जलजमाव की गंभीर समस्या की जानकारी दी। साथ ही सड़क एवं नाली निर्माण कार्य जल्द कराने की मांग रखी।