टिकारी: बकरीद पर्व को लेकर टिकारी अनुमंडल के थानों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था का दिया संदेश
Tikari, Gaya | May 27, 2026 टिकारी अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र में बुधवार संध्या बकरीद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। CO केशव किशोर व SHO सुनीता कुमारी के अलावा पुलिस अधिकारी व दर्जनों सुरक्षा बल शामिल रहे। सभी ने मुख्य बाजार सहित ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर गुरुवार को होने वाले बकरीद पर्व के बीच ग्रामीणों को शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया।