मझगवां: पूर्व विधायक स्व. प्रेम सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि
चित्रकूट क्षेत्र के कद्दावर नेता और जनप्रिय व्यक्तित्व स्वर्गीय भैया प्रेम सिंह की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके तमाम शुभचिंतकों, करीबियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाधि स्थल पर एकत्रित होकर उन्हें अत्यंत भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस गरिमामयी औ