रामानुजगंज: 92 साल पुराना अस्पताल, लेकिन सुविधाएं आज भी अधूरी हैं
रामानुजगंज बुधवार क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 1934 में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज आज भी मूलभूत व्यवस्थाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। लगभग 92 वर्षों का लंबा सफर तय करने के बावजूद अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से कोसों दूर दिखाई दे रहा है। 100 बिस्तरी अस्पताल होने के बावजूद कोई सुविधा नहीं है