पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र में जेपी सेतु से पुलिस ने 405 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की
पटना के दीघा थाना के जेपी सेतु T.O.P. अंतर्गत पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कुल 405 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर जब्त किया गया। इस संबंध में रविवार की सुबह 11 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर लिया है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।