मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी, हरथला निवासी अर्जुन मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। करीब दो दिन पहले जिला अस्पताल से उसकी साइकिल गुम हो गई थी। साइकिल उसके लिए महज एक साधन नहीं, बल्कि रोजी-रोटी कमाने का जरिया थी। साइकिल चले जाने से अर्जुन के सामने रोजमर्रा के काम और मजदूरी तक पहुंचने में परेशानी खड़ी हो गई थी।
अर्जुन की परेशानी की जानकारी होने पर प्रभारी हरीशवर्धन ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने अर्जुन को नई साइकिल भेंट की।
नई साइकिल मिलते ही अर्जुन के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान साफ झलक उठी। साइकिल पाकर उसने भावुक होकर आभार जताया। इस पहल ने न सिर्फ अर्जुन की परेशानी दूर की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि जरूरतमंद की मदद करना समाज और पुलिस व्यवस्था के मानवीय पक्ष को मजबूत करता है।
नई साइकिल अर्जुन के लिए सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर मेहनत-मजदूरी करने की उम्मीद बनकर सामने आई।

Amroha, Amroha | Aug 28, 2026