सेवानिवृत्त होमगार्ड गंगा प्रसाद दुबे बने भाकियू (लोकशक्ति) के नए जिलाध्यक्ष, जवानों में भारी उत्साह!
गंगा प्रसाद दुबे को मिली भाकियू लोकशक्ति की कमान, होमगार्ड जवानों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न।
बहराइच। होमगार्ड स्वयंसेवक के पद से सेवानिवृत्त हुए और होमगार्ड एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद दुबे को भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शयौराज सिंह और राष्ट्रीय सचिव दीप कुमार मिश्रा की सहमति पर उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस घोषणा के बाद जनपद के होमगार्ड जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई। जवानों ने दुबे को माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया, साथ ही उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
गंगा प्रसाद दुबे ने कहा"मैं किसानों के हकों की लड़ाई के साथ-साथ होमगार्ड जवानों की समस्याओं को भी शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाता रहूँगा। संगठन ने जो भरोसा मुझपर जताया है, मैं उसपर पूरी तरह खरा उतरूँगा।"
इस गरिमामयी अवसर पर जिला अध्यक्ष हीरालाल भास्कर, कंपनी प्रभारी रमेश चंद्र तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव, शिवाजी, अवधेश कुमार तिवारी, अच्युतानंद पांडे, ओमप्रकाश जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव और रमाकांत श्रीवास्तव सहित जनपद के भारी संख्या में होमगार्ड जवान मौजूद रहे।