गुठनी: चिताखाल गांव में अज्ञात बदमाशों ने अली राजा अंसारी के घर पर चलाई गोली बाल बाल बचे
Guthani, Siwan | Apr 2, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के चित्ताखाल गांव में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात अली राजा अंसारी के घर पर गोली चला दी। जिसमें अली राजा अंसारी बाल बाल बच गए है। घटना के सबंध में बताया जा रहा है,कि अली राजा अंसारी भोजन कर अपने घर के सदस्यों के साथ सोने चले गए। उसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने हत्या करने की नीयत से गोली चला दी है।