प्रतापगढ़: महिला के गले से चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
प्रतापगढ़ शहर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शहर की लौहार गली में कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए और मौका पाकर महिला के गले से चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से मौके से भाग निकले