अरनोद: अंबीरामा अस्पताल के बाहर महिला की डिलीवरी का आरोप, सोशल मीडिया पर सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रतापगढ़। जिले के प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित अंबीरामा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार, रात के समय अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक महिला की अस्पताल परिसर के बाहर ही डिलीवरी करानी पड़ी। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों मे