हाथरस: मोहल्ला नवीपुर में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर ईंट से हमला कर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को ईट से हमला कर घायल कर दिया। घायल हालत में युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को दोपहर में युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।