सावर: सावर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में स्मैक बेचने की फिराक में घूम रही नाबालिग लड़की को निरुद्ध, 9.67 ग्राम स्मैक जब्त
Sawar, Ajmer | Aug 15, 2026 सावर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को निरुद्ध किया है।पुलिस ने उसके कब्जे से 9.67 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर बरामद किया है।थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने शनिवार शाम 4 बजे जानकारी दी।गश्त के दौरान लड़की देर रात्रि पंडेर रोड पर पैदल जाती नज़र आई थी।