गिर्वा: प्रताप नगर थाना पुलिस ने अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Apr 12, 2024 उदयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण और उसे बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भारत योगी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।