जैतपुर: अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की गई
खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार गांव में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की। मौके से चालक बद्री कोल मिला, जिसने वाहन मालिक के कहने पर रेत लाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने सोमावर सुबह 10 बजे इसका खुलासा किया है।