मुरैना नगर: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर, घिरोना मंदिर के पास कार ने 6 साल के मासूम को टक्कर मारी, चालक फरार
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-44 पर घिरोना मंदिर के पास सड़क पार कर रहे 6 वर्षीय दिलखुश आदिवासी को आज बुधवार क़ो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। घायल बच्चे को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के बाद वार्ड में भर्ती किया गया। परिजन शिवपुरी के पनेहरा गांव के हैं और मजदूरी के लिए यहां रह रहे हैं।