भभुआ: बरकट्ठा मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज के बाद एक को किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Apr 5, 2026 बरकट्ठा मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को 3 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि रोहतास जिला के नौवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत चानोडीह गांव के रामारी उरांव के 30 वर्षीय पुत्र कैलाश उरांव तथा उसी गांव के स्वर्गीय राम वचन उरांव के 30 वर्षीय पुत्र संतोष उरांव बताया गया हैं। सदर से कैलाश उरांव को रेफर किया है।