एसडीएम और एसडीपीओ उतरी सड़क पर, शांतिपूर्व मुहर्रम पर्व मनाए जाने की अपील
शेखपुरा में ताजिया जुलूस शांति सद्भाव के साथ निकले इस दौरान किसी भी तहर की अफरा तफरी और हुड़दंग नहीं हो इसको लेकर शेखपुर की एसडीएम प्रियंका कुमारी और एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार सड़क पर उतर कमान संभाल रखा है। एसडीएम और एसडीपीओ के अगुआई में नगर थाना की पुलिस ताज़िया जुलूस की लगातार मानिटरिंग कर रहे है। जबकि पुलिस मुस्तैद है और लोगो से आपसी भाईचारे के साथ खुशी खुशी पर्व मनाए जाने की अपील कर रहा है। शांतिपूर्ण मुहर्रम पर्व मनाए जाने को लेकर 73 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया है।इस मौके पर एसडीएम प्रियंका कुमारी लोगो से शांति सद्भाव के साथ पर्व मनाए जाने की अपील किया है। जबकि एसडीपीओ ने कहा कि जहां भी संवेदनशील स्थल है वहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को लगाया गया है जबकि पुलिस के 112 और अन्य पुलिस जवान जुलूस के साथ लगे है ताकि कोई परेशानी नहीं हो और पर्व अच्छे तरीके से शांतिपूर्व संपन्न हो सके।
Sursand, Sitamarhi | Jun 27, 2026