रॉबर्ट्सगंज: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में एएसपी ऋषभ रुनवाल ने पुलिस लाइन में दी जानकारी
एएसपी ऋषभ रुनवाल ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में एएसपी ऋषभ रुनवाल ने जानकारी दिया, यह गांजा उड़ीसा से यूपी लाकर तस्कर बेच रहे थे उन्होंने बताया कि जब चोपन के सालखन क्षेत्र में पुलिस ने एक इनोवा और एक स्विफ्ट गाड़ी को रोका तो गाड़ी में भरा हुआ एक कुंतल 42 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,एक फरार भी है।