तिसरी: ढिबरा चुनने जंगल गई महिला को हाथियों ने कुचलकर मार डाला
Tisri, Giridih | Apr 22, 2026 कोडरमा के लालपरी लुकैया जंगल में लोकाय नयनपुरा गांव की 50 वर्षीय शांति देवी दिबरा चुनने गई थी। इस दौरान हाथियों के झुंड की चपेट में आ गई। हाथियों ने महिला को कुचलकर मार डाला। द्वारपहरी गांव की रानी और अर्जुन भी ढिबरा चुनने गए थे। उनको भी हाथियों के झुंड ने दौरा दिया। उनलोगों की जान किसी तरह बच सकी।