झांसी: चित्र चौराहे पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया
Jhansi, Jhansi | May 6, 2026 झांसी में चित्र चौराहे पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने बुधवार की दोपहर 4 बजे मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाते हुए अतिक्रमण को हटाया और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस इलाके में अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की।