जमुई: जदयू के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष मो. शहनवाज मलिक ने पद से दिया इस्तीफा, जताया जदयू के खिलाफ आक्रोश
Jamui, Jamui | Apr 3, 2025 जमुई में जदयू पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। वक्फ बिल पर दिए गए ललन सिंह के बयान को लेकर जदयू के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष मो. शहनवाज मलिक ने प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार की शाम 7:00 बजे जदयू के राष्ट्रीय अध्य्क्ष व प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया त्याग पत्र सामने आया है। जिससे जदयू पार्टी में हलचल मची हुई है।