जमुई: जमुई के विभिन्न घाटों पर चैती छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया, भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना की
Jamui, Jamui | Apr 3, 2025 चैती छठ के तीसरे दिन गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे व्रतियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच नेम-निष्ठा के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया। इस दौरान शहर के खैरमा, हनुमान घाट, त्रिपुरारी घाट, सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। वहीं कई व्रती महिलाएं दंडवत करती हुई घाट पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित की।