जमुई: शहर के हनुमान छठ घाट सहित अन्य घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jamui, Jamui | Apr 3, 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन गुरुवार शाम 5 बजे के करीब श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। शहर के हनुमान घाट, त्रिपुरारी सिंह छठ घाट, घरसंडा घाट, कल्याणपुर घाट, सोनपे घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व एक अप्रैल को नहाय-खाय से शुरू हुआ था।