शाहजहांपुर: खुटार क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
दरअसल खुटार थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने देर रात जहर खा लिया। इस दौरान प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक का युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का 6 मई को तिलक था और 10 मई को शादी होनी थी।