शाहजहांपुर: नगर निगम कार्यालय में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नाला निर्माण की मांग को लेकर अपर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
दरअसल आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। और एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को दिया। ज्ञापन देते हुए व्यापारियों ने नवादा इंदेपुर अजीजगंज वार्ड संख्या 6 में नालों का निर्माण कराया जाने की मांग की।