बरेली: BJP विधायक ने रेलवे अफसर पर खुद और परिवार से अभद्रता के आरोप लगाए, DRM को पत्र भेजकर की शिकायत
बरेली जंक्शन पर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने सीएमआई इमरान पर अपने और परिवार के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। डीआरएम मुरादाबाद से निष्पक्ष जांच, सख्त कार्रवाई और पद से हटाने की मांग की गई है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल है, जबकि रेलवे का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।