जौनपुर: दो बाइकों की टक्कर में राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी की हुई मौत
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के मछलीशहर-अरुआवा मार्ग पर बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज (22) की मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे अरुआवा के पास हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाजीपार गांव निवासी धरम अपने चचेरे भाई सूरज के साथ बाइक से रामलीला दे